Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एमडीएमए व चरस सप्लायर गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर@ बीछवाल थाना पुलिस ने अवैध नशे की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति का आरोप है और इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मामला

केंद्रीय कारागृह बीकानेर में बंद विचाराधीन कैदी आकाश उर्फ़ हिंदू पुत्र सुरेश कुमार वाल्मिकि (32 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 4, नजदीक बिजली घर, वाटिका मोहल्ला, भुना थाना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा) से पूछताछ के बाद सुराग मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एमडीएमए (4.14 ग्राम), चरस (20.86 ग्राम) और एक मोबाइल बरामद किया।

कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीकानेर कोमल सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सीओ श्रीडूंगरगढ़ विजय कुमार और थानाधिकारी बीछवाल सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल में भेजा गया




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement