Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भुट्टों के बास में 32 वर्षीय महिला ने पंखे से झूलकर की आत्महत्या

India-1stNews



​बीकानेर@ शहर के सदर थाना इलाके में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

​पुलिस के अनुसार, भुट्टों का बास निवासी मोहम्मद राशिद की पत्नी रहमत (32) ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया और तुरंत सदर पुलिस को सूचना दी गई।

​पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं के सहयोग से मृतका के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

​सदर थाना पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement