Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के नन्हें जिम्नास्ट शुभम नायक ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

India-1stNews



​बीकानेर।दौसा में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सब-जूनियर जिम्नास्टिक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर के नन्हें जिम्नास्ट ने जिले का नाम रोशन किया है। शाला क्रीड़ा संगम नंबर 01 बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए (अंडर 10) शुभम नायक (सुपुत्र एडवोकेट जितेंद्र नायक) ने फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक जीता है।

​बीकानेर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

​शुभम की इस उपलब्धि पर बीकानेर में भव्य स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त डीईईओ अनिल बोड़ा, टेनिस कोच नईम लोदी, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धूमल भाटी, क्रिकेट कोच एनडी पंडिया, बॉक्सिंग कोच विजेंद्र रंगा व एडवोकेट जितेंद्र नायक सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभम को आशीर्वाद वचनों से प्रेरित किया।

​कोच बोले: "अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक"

​जिम्नास्टिक कोच शिवराज सिंह शेखावत, युद्धवीर सिंह भाटी, अशोक कुमार प्रजापत एवं शाला क्रीड़ा संगम के अन्य सभी सीनियर व जूनियर जिम्नास्ट्स ने शुभकामनाओं के साथ नन्हें जिम्नास्ट शुभम का स्वागत किया।

  • ​कोच शिवराज सिंह शेखावत ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगले साल यह टूर्नामेंट बीकानेर में आयोजित होगा, जिसमें यह नन्हें जिम्नास्ट कड़ी मेहनत एवं लगन से बीकानेर को स्वर्ण पदक के साथ गौरवान्वित करेंगे।
  • ​कोच अशोक कुमार प्रजापत ने भी विश्वास दिलाया कि अब बीकानेर के जिम्नास्ट निखर कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हमारे जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में यह जिम्नास्ट्स जिले के साथ राज्य एवं देश का नाम भी रोशन करेंगे।
  • ​कोच युद्धवीर सिंह भाटी ने समस्त जिम्नास्ट्स को आशीर्वाद देते हुए रेगुलर प्रैक्टिस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों को "मोबाइल से दूर रखकर फिजिकल एक्टिविटी" करवाने के लिए प्रेरित किया और खेलों की जननी जिम्नास्टिक को प्रणाम किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement