बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शनिवार को एक आदेश (आदेश-2) जारी कर जिले के पुलिस निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई नव-पदोन्नत निरीक्षक (SI से CI) भी हैं, जिन्हें थानों की कमान सौंपी गई है।
जारी लिस्ट के अनुसार, शहर के थानों में बड़ा बदलाव किया गया है।
शहर के थानों में ये हुए बदलाव
- सुरेन्द्र पचार को जेएनवीसी से सदर थानाधिकारी लगाया गया है।
- दिगपाल सिंह को सदर थाने से बीछवाल थानाधिकारी भेजा गया है।
- विक्रम तिवाड़ी को पुलिस लाइन से जेएनवीसी का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
- धीरेन्द्र सिंह को पांचू से कोटगेट का थानाधिकारी बनाया गया है।
- परमेश्वर सुथार को पुलिस लाइन से गंगाशहर थानाधिकारी लगाया गया है।
- विशू वर्मा को बज्जू से महिला थाने का एसएचओ लगाया गया है।
- आलोक सिंह को कोटगेट से जसरासर का थानाधिकारी लगाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
- विश्वजीत सिंह को देशनोक से हटाकर डीएसटी प्रभारी बनाया गया है।
- समरवीर सिंह को डीएसटी प्रभारी से पूगल का थानाधिकारी लगाया गया है।
- गोविन्द सिंह को बीछवाल से डीएसबी प्रभारी बनाया गया है।
- मोहनलाल को गजनेर से अपराध शाखा, कार्यालय हाजा में लगाया गया है।
नव-पदोन्नत निरीक्षकों को मिली थानों की कमान
हाल ही में पदोन्नत हुए कई निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है:
- राजदीप (पुलिस लाइन से) -> पांचू
- सुमन शेखावत (पुलिस लाइन से) -> देशनोक
- चन्द्रजीत सिंह भाटी (पुलिस लाइन से) -> रणजीतपुरा
- भोलाराम (पुलिस लाइन से) -> कालू
- जसवीर सिंह (पुलिस लाइन से) -> कोलायत
- सुषमा कुमारी (पुलिस लाइन से) -> नापासर
- राकेश स्वामी (पुलिस लाइन से) -> गजनेर
- नवनीत सिंह (पुलिस लाइन से) -> छत्तरगढ़
उप-निरीक्षक (SI) स्तर पर तबादले
- महेश कुमार शिल्ला (बज्जू से) -> दंतौर
- धर्मवीर सिंह (कालू से) -> लूणकरणसर
- जेठाराम (लूणकरणसर से) -> चौकी प्रभारी 465 आरडी
- लक्ष्मण सिंह (नापासर से) -> पुलिस थाना जेएनवीसी
- हंसराज (465 आरडी से) -> पुलिस थाना सदर
- रतनलाल (बज्जू से) -> पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़
आदेश में सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थान पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments