Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में फिर चाकूबाजी: 8-10 युवकों के बीच खूनी भिड़ंत, एक घायल आरोपी फरार

India-1stNews




​– जेएनवीसी थाना क्षेत्र की घटना: सिर के पीछे लगी चोट, अस्पताल में दो युवकों को टांके आने की चर्चा

– आरोपी गणेश फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

​बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNVC) थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन में 8-10 युवकों के बीच हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया।

​कहासुनी के बाद चले चाकू

​प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, वल्लभ गार्डन में 8 से 10 युवक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गणेश नाम के एक युवक ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।

​जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि झगड़े में सर्वेश नाम का युवक घायल हुआ है। उसके सिर के पीछे के हिस्से पर चोट लगी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

​अस्पताल सूत्रों का दावा: दो घायल

​हालांकि, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मारपीट में दो युवकों को चोटें आई हैं और दोनों के टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एक ही युवक (सर्वेश) के घायल होने की पुष्टि की है।

​आरोपी गणेश की तलाश

​सीआई विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि चाकू चलाने का आरोप गणेश नामक युवक पर है, जो बदमाश प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

​फिलहाल विवाद के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में युवक वहां क्यों जमा हुए और झगड़े की जड़ क्या थी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement