Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड पर रोडवेज बस ने बाइक को कुचला, भीनासर के दो युवकों की दर्दनाक मौत

India-1stNews




– रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने हुआ हादसा; सूरज ने मौके पर तोड़ा दम, ओंकार की इलाज के दौरान गई जान

– वाल्मीकि बस्ती में पसरा मातम, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर, 21 नवंबर। गंगाशहर के नोखा रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने एक रोडवेज बस और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ने भीनासर के दो परिवारों के चिराग बुझा दिए।

​हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भीनासर के रहने वाले थे दोनों युवक

​गंगाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक भीनासर स्थित वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले थे। उनकी पहचान सूरज और ओंकार के रूप में हुई है।

डॉक्टरों की कोशिशें हुईं नाकाम

​पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. कपिल ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो सूरज की मौत हो चुकी थी। वहीं, ओंकार गंभीर रूप से घायल था और उसकी सांसें चल रही थीं।

​चिकित्सकों की टीम ने ओंकार को बचाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद भीनासर क्षेत्र में शोक की लहर है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562