Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में सुसाइड का ग्राफ बढ़ा: गंगाशहर में 42 वर्षीय विकास ने लगाई फांसी; रोकथाम के अभियान हो रहे फेल

India-1stNews



​– जोशी मोहल्ला न्यू लाइन की घटना: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

– जिले में रोज सामने आ रहे मामले, पुलिस और संस्थाओं की कोशिशें नहीं ला रही रंग

​बीकानेर, 29 नवंबर।बीकानेर जिले में आत्महत्या के मामलों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो अब एक डरावना रूप ले चुका है। जिला पुलिस व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आत्महत्या की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे जागरूकता अभियान भी फिलहाल फेल नजर आ रहे हैं। नतीजन, जिले में लगभग प्रतिदिन आत्महत्या के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

​एक बार फिर शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

​घर के कमरे में झूलता मिला शव

​जानकारी के अनुसार, जोशी मोहल्ला, न्यू लाइन गंगाशहर में रहने वाले 42 वर्षीय विकास जोशी ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

​संस्थाओं ने पहुंचाया मोर्चरी

​सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे। गंगाशहर पुलिस के हेड कांस्टेबल सवाई सिंह के दिशा-निर्देशन में सेवादारों ने शव को नीचे उतारा और एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

​फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement