Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में 180 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

India-1stNews



जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 180 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के साथ कई जिलों में पुलिस प्रशासन का चेहरा बदल गया है।

बीकानेर जिले में भी कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

बीकानेर में ये हुए तबादले

  • प्रहलाद राय — चुरू से स्थानांतरित होकर बीकानेर लीव रिजर्व में नियुक्त।
  • हिमांशु शर्मा — नोखा से स्थानांतरित होकर गंगाशहर वृताधिकारी बनाए गए।
  • जरनैल सिंह — अजमेर से नोखा वृताधिकारी के पद पर नियुक्त।
  • शिवरतन गोदारा — जयपुर से स्थानांतरित होकर बीकानेर शहर वृताधिकारी बनाए गए।
  • राहुल यादव — श्रीगंगानगर से बीकानेर जीआरपी में पदस्थापित।
  • श्रवण दास संत — बीकानेर से स्थानांतरित होकर सहायक कमांडेंट, 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली भेजे गए।
  • सुभाष चंद्र और सुभाष गोदारा — बीकानेर से हनुमानगढ़ स्थानांतरित।
  • ओमप्रकाश गोदारा — बीकानेर से चुरू भेजे गए।
  • शालिनी बजाज — साइबर क्राइम अलवर से स्थानांतरित होकर साइबर क्राइम बीकानेर का दायित्व संभालेंगी।

राज्यभर में बड़े स्तर पर फेरबदल

इस आदेश के तहत लगभग हर जिले में नए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को पदस्थापना मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला सूची प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर जारी की गई है।

कई जिलों में अनुभवी अधिकारियों को नए सर्किलों में भेजा गया है ताकि पुलिस व्यवस्था और मजबूत की जा सके।










Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement