Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में बेखौफ बदमाश: एटीएम तोड़कर कैश बॉक्स ले उड़े, कैमरों पर किया स्प्रे, एक बदमाश कैद

India-1stNews



बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में देर रात शातिर बदमाशों ने एक एटीएम को निशाना बनाया। कस्बे के पीपली चौक के पास लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास स्थित एक एटीएम को तोड़कर बदमाश पूरा कैश बॉक्स ही उड़ा ले गए। यह वारदात भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

​कैमरों पर स्प्रे, फिर भी एक बदमाश कैद

​वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम के अंदर लगे कैमरों पर स्प्रे कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद एक बदमाश की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है।

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लुटेरे एक कार में सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि कार में तीन बदमाश थे, जो एटीएम में घुसे, मशीन में तोड़फोड़ की और कैश बॉक्स निकालकर मौके से फरार हो गए।

​पुलिस जांच में जुटी, रकम का खुलासा नहीं

​सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि चोरी हुई रकम का आकलन किया जा सके। फिलहाल, यह मालूम नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितने रुपए थे।

​पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर कई जगह नाकाबंदी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

​मंदिरों के बाद अब एटीएम निशाना

​नोखा शहर में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में शहर के दो मंदिरों में भी चोरी की वारदातें हुई थीं। अब एटीएम में सेंधमारी की इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement