Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस का प्रहार: 33 किलो डोडा पोस्त जब्त, महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews




​– नागौर का तस्कर और हनुमानगढ़ की महिला रानीबाजार में छिपा रहे थे मादक पदार्थ

– कोटगेट पुलिस ने इमरान खान के बाड़े में दी दबिश, दो बैग में भरा मिला 34 किलो माल

​

बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोटगेट थाना पुलिस ने रानीबाजार इलाके में एक मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

​कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि रानीबाजार रेलवे फाटक अंडरब्रिज के पास संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं।

​सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रानीबाजार रेलवे फाटक अंडरब्रिज के बाईं तरफ स्थित इमरान खान (पुत्र छूटनखान) के मकान/बाड़े में दबिश दी।

​दो बैग में मिला 33 किलो 940 ग्राम डोडा

​तलाशी के दौरान पुलिस को वहां दो बैग मिले, जिनमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ था। तोलने पर कुल वजन 33 किलो 940 ग्राम डोडा पोस्त पाया गया।

​पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. ​जेठाराम (38) पुत्र देरामाराम जाट, निवासी धुंधवालों की ढाणी, अलाय, थाना श्रीबालाजी, जिला नागौर।
  2. ​जसवीर कौर (46) पत्नी बलजीत सिंह, निवासी नगराणा, थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़।

​NDPS एक्ट में मामला दर्ज

​पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नागौर और हनुमानगढ़ के ये तस्कर बीकानेर में यह माल कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। साथ ही मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

​कार्रवाई करने वाली टीम:

इस कार्रवाई में एसएचओ धीरेन्द्र सिंह के साथ एएसआई विमलेश, कांस्टेबल अमृतलाल, सोनू शर्मा, सरिता, श्रवण और कुलदीप शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement