Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रोहित गोदारा गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने गुर्गे राहुल उर्फ अज्जू को 2 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

India-1stNews



​– श्रीगंगानगर में फायरिंग और सीकर में हथियार के साथ पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

– हरियाणा का रहने वाला है 21 वर्षीय आरोपी, गैंग के इशारे पर करता था वारदाते


गैंगस्टर और उनके फॉलोअर्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भादरा पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के एक सक्रिय गुर्गे को दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ अज्जू (21) पुत्र राधेश्याम नाई, निवासी गोंद, थाना सदर नारनोल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

​गश्त के दौरान चढ़ा हत्थे

​जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोहर) गीता चौधरी और वृताधिकारी (भादरा) संजीव कटेवा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

​भादरा थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जगदीश और उनकी टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध राहुल कुमार उर्फ अज्जू को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

​आदतन अपराधी है राहुल, गैंग के कहने पर की थी फायरिंग

​पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग थानों में शराब तस्करी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

​आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:

  1. ​श्रीगंगानगर में फायरिंग: 17 जून 2025 को कोतवाली थाना (श्रीगंगानगर) क्षेत्र में इसने अपने साथी रोहित (निवासी महेंद्रगढ़) के साथ मिलकर गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के कहने पर सुखाड़िया नगर निवासी आशीष गुप्ता पर फायरिंग की थी।
  2. ​सीकर में गिरफ्तारी: जुलाई 2025 में उद्योग नगर (सीकर) पुलिस ने इसे एक देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
  3. ​हरियाणा में शराब तस्करी: जनवरी 2025 में पुलिस थाना कसोला (रेवाड़ी, हरियाणा) में इसके खिलाफ देशी शराब बरामदगी का मामला दर्ज है।

​पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कारतूस लेकर किस इरादे से घूम रहा था।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल नीतीश और कांस्टेबल दयाचंद (पुलिस थाना भादरा)।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement