Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस में फेरबदल: SP कावेन्द्र सागर ने जारी की 15 अधिकारियों की तबादला सूची; कविता पूनिया को नयाशहर और सविता डाल को कोतवाली की कमान

India-1stNews



​– भजनलाल महाजन के और जगदीश प्रसाद बने बज्जू के नए थानाधिकारी

– कई महत्वपूर्ण शाखाओं और सेल के प्रभारी भी बदले

​बीकानेर, 22 नवंबर।जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने एक आदेश जारी कर जिले के 15 पुलिस अधिकारियों को नई जगह तैनात किया है। इस सूची में कई थानों के थानाधिकारी (SHO) बदले गए हैं, वहीं पुलिस लाइन और विभिन्न सेल्स में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

​इस आदेश की सबसे खास बात यह है कि कविता पूनिया, जो अब तक नयाशहर थाने में कार्यवाहक थानाधिकारी के रूप में काम कर रही थीं, उन्हें अब थाने का पूर्ण चार्ज (Full Charge) सौंप दिया गया है।

​इन थानों में लगे नए SHO

​जारी सूची के अनुसार, थानों में निम्नलिखित अधिकारियों को लगाया गया है:

  1. ​कविता पूनिया: नयाशहर थानाधिकारी
  2. ​सविता डाल: कोतवाली थानाधिकारी
  3. ​भजनलाल: महाजन थानाधिकारी
  4. ​जगदीश प्रसाद: बज्जू थानाधिकारी
  5. ​श्रीमती संध्या: सेरूणा थानाधिकारी
  6. ​ईमीचंद: हदां थानाधिकारी

​विभिन्न शाखाओं/सेल्स में इनकी हुई तैनाती

​थानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं:

  • ​राणीदान: संचित निरीक्षक (RI), पुलिस लाइन
  • ​कानाराम: चल यातायात (Mobile Traffic)
  • ​सतीश यादव: एससी-एसटी सेल (SC-ST Cell)
  • ​रघुवीर सिंह: महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल
  • ​सुमेर सिंह: त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल
  • ​देवेन्द्र सोनी: अभय कमांड सेंटर
  • ​रेणूबाला: महिला पेट्रोलिंग
  • ​पुष्पेन्द्र सिंह: पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र
  • ​लक्ष्मण सिंह: संचित निरीक्षक (RI), आईआरएफ (IRF)

​एसपी कावेन्द्र सागर द्वारा जारी इस सूची के बाद सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement