Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

India-1stNews



बीकानेर@ शहर के जोड़बीड़ इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ है।

​सेवाभावी संस्थाएं और पुलिस मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम (सोयब, मोहम्मद जुनैद ख़ान, मलंग बाबा और राजकुमार खड़गावत) अपनी एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।

​वहीं, सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस के एएसआई गणेश भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

​शिनाख्त के प्रयास जारी

​पुलिस और सेवाभावी संस्थाओं के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरी जांच के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

​फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement