Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नशे के पुलिस की 'हैट्रिक'; बाइक सवार युवक से MD और अफीम बरामद, महीने में तीसरी बड़ी कार्रवाई

India-1stNews



​– गौतम सर्किल पर नाकाबंदी: पुलिस ने दबोचा तस्कर; कब्जे से 5.27 ग्राम एमडी और 51.30 ग्राम अफीम दूध जब्त, बाइक भी सीज

– मुखबिर की सूचना सटीक निकली: कांस्टेबल हरफूल की रही विशेष भूमिका; SHO विक्रम तिवाड़ी की टीम ने कसा शिकंजा



​बीकानेर/जेएनवीसी, 13 जनवरी (मंगलवार)।बीकानेर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'वॉर' जारी है। जेएनवीसी (JNVC) थाना पुलिस ने इस महीने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडी (MD) और अफीम बरामद की है।

​आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में जेएनवीसी पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को इतना मजबूत कर लिया है कि तस्कर बचकर नहीं निकल पा रहे।

​गौतम सर्किल पर ऐसे चढ़ा हत्थे

​थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (SI) लक्ष्मण सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने गौतम सर्किल के पास जेएनवी कॉलोनी में नाकाबंदी की। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया। पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली, तो उसके पास से 5.27 ग्राम अवैध एमडी और 51.30 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

​केस दर्ज, जांच शुरू

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मुकदमा नंबर 16/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/18, 22 और 29 में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक श्रीमती सुशील मीणा कर रही हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और बीकानेर में किसे सप्लाई करने वाला था।

​कांस्टेबल हरफूल की रही विशेष भूमिका

​इस पूरी कार्रवाई में जेएनवीसी थाने के कांस्टेबल हरफूल (1671) की विशेष भूमिका रही, जिनकी सूचना पर यह जाल बिछाया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement