Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में 'नशे की फैमिली' का भंडाफोड़: घर से मिली 4.16 लाख की ड्रग मनी और MDMA; मां गिरफ्तार, पति-बेटा फरार

India-1stNews



​– सदर पुलिस और ANTF का बड़ा धमाका: भुट्टों का बास में डॉग स्क्वॉड के साथ दी दबिश; पूरा परिवार चला रहा था नशे का कारोबार

– एक और कार्रवाई: इसी इलाके से 20 साल का तौसिफ भी गिरफ्तार, 12 ग्राम MD जब्त; सप्लायर साहिल की तलाश जारी

​बीकानेर/सदर, 14 जनवरी (बुधवार)।बीकानेर पुलिस ने शहर के 'भुट्टों का बास' (Bhutto Ka Baas) क्षेत्र में चल रहे नशे के काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। सदर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे परिवार का पर्दाफाश किया है, जिसके सभी सदस्य (पति, पत्नी और बेटा) मिलकर शहर में जहर (ड्रग्स) बेच रहे थे।

​पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति और बेटा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इसी इलाके से एक युवक को भी एमडी के साथ दबोचा गया है।

​कार्रवाई 1: घर बना था नशे का अड्डा, लाखों कैश बरामद

​पुलिस को सूचना मिली थी कि भुट्टों का बास निवासी शहजाद, उसकी पत्नी और बेटा बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की बिक्री करते हैं। सूचना पुख्ता होने पर सदर पुलिस, ANTF टीम और डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) ने शहजाद के मकान को घेर लिया। तलाशी के दौरान घर से 27.20 ग्राम MDMA (सिंथेटिक ड्रग), बिक्री से कमाए गए 4 लाख 16 हजार 30 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और पैकिंग के लिए प्लास्टिक की थैलियां मिलीं।पुलिस ने मौके से आरोपी महिला सुगरा उर्फ सुगना (40, पत्नी शहजाद) को गिरफ्तार कर लिया है।कार्रवाई की भनक लगते ही महिला का पति शहजाद भुट्टा और बेटा जग्गु भुट्टा मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

​कार्रवाई 2: 20 साल का तस्कर गिरफ्तार

​सदर थाना पुलिस ने एक दूसरी कार्रवाई में तौसिफ खान उर्फ कुरिया (20, पुत्र सिराजुद्दीन) को गिरफ्तार किया है। वह भी मस्जिद के सामने, भुट्टों का बास का रहने वाला है।उसके कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध एमडी (MD) जब्त की गई है।पूछताछ में सामने आया है कि वह ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सप्लायर साहिल भुट्टा की तलाश जारी है।

​पुलिस का बयान: कड़ियां जोड़ रहे हैं

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भुट्टों का बास क्षेत्र नशे का गढ़ बनता जा रहा है। पकड़ी गई महिला और फरार आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क में सक्रिय थे। जब्त की गई नकदी इस बात का सबूत है कि वे रोजाना कितना बड़ा कारोबार कर रहे थे। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement