Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

'LION' मार्किंग वाली हेरोइन मिली: बीकानेर सीमा पर आधा किलो नशा बरामद; पैकेट पर लिखा है '111', सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

India-1stNews



​– कोहरे की आड़ में पाकिस्तान ने भेजा नशा: बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता; चक 40 केजेडी में सर्च के दौरान मिला पैकेट

– जांच का विषय: पैकेट पर लगी है '111' और '2023' की मुहर; तस्करों की तलाश में जुटी एजेंसियां

​बीकानेर/खाजूवाला, 9 जनवरी (शुक्रवार)।भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाजूवाला (Khajuwala) उपखंड क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम ने करीब आधा किलो (500 ग्राम) हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

​प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप ड्रोन (Drone) के जरिए सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी।

​कोहरे का फायदा उठाने की फिराक में थे तस्कर

​बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग (G-Branch) को बॉर्डर एरिया में हेरोइन तस्करी के इनपुट मिल रहे थे।

  • ​आशंका: पिछले कुछ दिनों से छाए घने कोहरे की आड़ में तस्कर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने की कोशिश में थे।
  • ​ऑपरेशन: इसी इनपुट के आधार पर बीएसएफ और खाजूवाला पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाई।

​खेतों में मिला करोड़ों का नशा

​गुरुवार अलसुबह खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ ने चक 40 केजेडी (KJD) इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

  • ​बरामदगी: तलाशी के दौरान टीम को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें 500 ग्राम हेरोइन पाई गई।
  • ​टीम: कार्रवाई का नेतृत्व खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और एसएचओ सुरेंद्र प्रजापत ने किया।

​पैकेट पर बना है 'शेर', लिखा है 111

​बरामद पैकेट पर लगी मुहर सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का अहम बिंदु है।

  • ​निशान: पैकेट पर एक गोल मुहर है जिस पर शेर (Lion) की आकृति बनी है और अंग्रेजी में 'LION' लिखा है।
  • ​कोड: मुहर पर '111' और '2023' अंक भी अंकित हैं। एजेंसियां इस 'मार्किंग' के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के सिंडिकेट का पता लगाने में जुटी हैं।

​अलर्ट मोड पर एजेंसियां

​फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और बीएसएफ ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। आसपास के खेतों और ढाणियों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि डिलीवरी लेने आए स्थानीय तस्करों का सुराग मिल सके।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement