Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

​'बीकानेर की शेरनी' फिर विवादों में: पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, दादा ने लगाया सोनू राजपुरोहित पर गाली-गलौज का आरोप; क्रॉस केस दर्ज

India-1stNews



​– जेएनवीसी थाना: बजरंगपुरी में डॉग बाइट पर बवाल; रिड़मल सिंह का आरोप- शिकायत करने गए तो सोनू और साथियों ने की अभद्रता

– दूसरा पक्ष: सोनू राजपुरोहित पक्ष ने भी दर्ज कराई FIR; पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

​बीकानेर, 12 जनवरी (सोमवार)। सोशल मीडिया पर 'बीकानेर की शेरनी' (Bikaner Ki Sherni) के नाम से मशहूर सोनू राजपुरोहित एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई हैं। मामला एक बच्चे को पालतू कुत्ते द्वारा काटने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों में बदल गया और अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

​बीकानेर के जेएनवीसी (JNVC) थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।

​'कुत्ते ने पोते को काटा, मालकिन ने गालियां दीं'

​पुलिस के अनुसार, बजरंगपुरी निवासी रिड़मल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिड़मल सिंह का आरोप है कि उनके पोते को सोनू राजपुरोहित के पालतू कुत्ते ने काट लिया। जब वे इस बात की शिकायत लेकर कुत्ते के मालिक के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद सोनू राजपुरोहित, मोनिका, करिश्मा, सुमन और सुमित्रा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।परिवादी का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें गंदी गालियां दीं और अभद्र इशारे किए।

​'घर में घुसकर की मारपीट'

​वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सुमित्रा राजपुरोहित (सोनू राजपुरोहित का परिवार) ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।उनका आरोप है कि पड़ोस का एक युवक जबरन उनके घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है।

​सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

​कुत्ते के काटने की इस घटना ने अब दो पक्षों को आमने-सामने ला दिया है। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। जेएनवीसी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement