Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर के KEM रोड पर हंगामा: ट्रैफिककर्मी और ठेले वाले बीच सड़क भिड़े, कांटा उठाकर ले गई पुलिस; 200 रु. रोज वसूली के गंभीर आरोप

India-1stNews



​– रतन बिहारी पार्क में तनातनी: कार्रवाई के दौरान हाथापाई तक पहुंची बात; आक्रोशित वेंडर्स बोले- 'पैसे लेकर खुद ही लगवाते हैं ठेले, फिर करते हैं परेशान'

– हाईवोल्टेज ड्रामा: ट्रैफिककर्मी जबरन ले गए तोलने वाला कांटा; भीड़ जुटने से मची अफरा-तफरी, विभाग ने साधी चुप्पी

​बीकानेर, 23 जनवरी (शुक्रवार)।बीकानेर शहर के दिल कहे जाने वाले केईएम रोड (KEM Road) स्थित रतन बिहारी पार्क के पास शुक्रवार को स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ठेला संचालक (Vendor) आमने-सामने हो गए। बात कहासुनी से शुरू हुई और देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में ट्रैफिककर्मी ठेले वाले का वजन तोलने वाला कांटा उठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

​"200 रुपये दो, तब लगाने देते हैं ठेला"

​घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ठेला संचालकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए।

  • ​आरोप: ठेले वालों का कहना है कि, "कुछ ट्रैफिक कर्मी हमसे रोजाना 200 रुपये की वसूली करते हैं और खुद ही कहते हैं कि यहां ठेला लगा लो। लेकिन बाद में दिखावे की कार्रवाई के नाम पर हमें परेशान किया जाता है और सामान जब्त करने की धमकी दी जाती है।"
  • ​विरोध: वेंडर्स का कहना है कि जब पैसा दिया जाता है, तो फिर यह बदसलूकी क्यों? घटना के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई।

​आमजन परेशान, जिम्मेदार मौन

​बीच बाजार हुए इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि केईएम रोड और पार्क के आसपास यह रोज का ड्रामा है। इससे आमजन और छोटे व्यवसायियों में रोष बढ़ रहा है।हालांकि रेहड़ी वालो की बात करे तो कोटगेट से लेकर सदुलसिंह सर्कल तक इन्होंने हर जगह कब्जा कर रखा है जिस से दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। जिस से निजात दिलाने में निगम भी विफल रहा है।

​अधिकारी चुप: फिलहाल इस मामले में ट्रैफिक विभाग या पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच का विषय यह है कि क्या वाकई पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं या यह केवल कार्रवाई से बचने के लिए लगाया गया आरोप है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement