Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में ACB का बड़ा धमाका: 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप; 3.5 लाख की VCR सेटल करने का चल रहा था 'खेल'

India-1stNews




​– ऊपनी AEN ऑफिस में कार्रवाई: चूरू एसीबी ने विनोद पूनियां को रंगे हाथों दबोचा; किसान से 1 लाख 45 हजार रुपये मौके से बरामद

– सौदेबाजी का गणित: 3.54 लाख का जुर्माना कम करने के नाम पर मांगे थे पैसे; 1.15 लाख सरकारी खजाने में और 30 हजार जेब में जाने थे

​बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़, 6 जनवरी (मंगलवार)।बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) चूरू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऊपनी (Upni) स्थित सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय में एक बिजली कर्मचारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

​आरोपी ने एक किसान के कृषि कुएं पर भरी गई वीसीआर (VCR) को सेटल करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने मौके से कुल 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।

​3.54 लाख की पेनल्टी और डेढ़ लाख का सौदा

​एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि मामला कृषि कनेक्शन पर भरी गई वीसीआर के सेटलमेंट का था।

  • ​दबाव: परिवादी के कुएं पर बिजली विभाग ने 3 लाख 54 हजार रुपये की वीसीआर (जुर्माना) भरी थी।
  • ​डील: आरोपी कर्मचारी विनोद पूनियां ने किसान पर दबाव बनाया और कहा कि वह इसे कम करवा देगा। पहले डील 1.50 लाख में तय हुई, लेकिन ज्यादा दबाव डालने पर सौदा 1 लाख 45 हजार रुपये में फाइनल हुआ।

​सरकारी पर्ची और रिश्वत का खेल

​भ्रष्टाचार का तरीका बेहद शातिर था।

  • ​गणित: आरोपी ने वीसीआर के पेटे 1 लाख 15 हजार रुपये का सरकारी नोटिस जारी करवा दिया (जो वैध राशि थी)।
  • ​रिश्वत: डील के मुताबिक, 1 लाख 45 हजार में से 1.15 लाख रुपये जमा होने थे और शेष 30 हजार रुपये आरोपी को बतौर रिश्वत मिलने थे।
  • ​ट्रैप: जैसे ही आरोपी ने यह पूरी राशि ली, एसीबी सीआई महेंद्र कुमार और उनकी टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

​मौके से बरामदगी

​टीम ने ऊपनी कार्यालय में आरोपी विनोद पूनियां के पास से पूरी राशि (1 लाख 45 हजार रुपये) जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement