Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सावधान बीकानेर! कल सुबह से बंद रहेगा सांखला फाटक; 42 घंटे नहीं होगा वाहनों का आवागमन, रेलवे ने जारी की गाइडलाइन

India-1stNews



​– जरूरी सूचना: लालगढ़-बीकानेर रेल खंड पर अनुरक्षण कार्य के चलते लिया गया फैसला; कोटगेट फाटक रहेगा वैकल्पिक मार्ग

– समय सीमा: 11 फरवरी सुबह 6 बजे से 12 फरवरी रात 12 बजे तक रहेगा पूर्णतया बंद; रेलवे ने आमजन से मांगा सहयोग

​बीकानेर, 10 फरवरी (मंगलवार)। बीकानेर रेल मंडल के लालगढ़-बीकानेर रेल खंड पर स्थित फाटक संख्या 141 (सांखला फाटक) कल से दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे द्वारा सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु यहाँ विशेष अनुरक्षण (Maintenance) कार्य किया जाना है। इस दौरान पैदल राहगीरों और सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

​कब से कब तक बंद रहेगा रास्ता?

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के अनुसार फाटक बंद रहने का समय इस प्रकार है: 

11 फरवरी 2026 (बुधवार), प्रातः 06:00 बजे से 12 फरवरी 2026 (गुरुवार), रात्रि 12:00 बजे तक।

​वैकल्पिक मार्ग: कोटगेट फाटक का करें उपयोग

​सांखला फाटक बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। रेलवे ने वाहन चालकों को सुझाव दिया है कि वे वैकल्पिक मार्ग के रूप में फाटक संख्या 140 (कोटगेट फाटक) का उपयोग करें।

​रेलवे की अपील

​रेलवे प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से ही वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। साथ ही, मौके पर रेलवे और पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों और निर्देशों का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement