Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

व्हाट्सअप फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर विवाहिता को दी 'बदनाम' करने की धमकी; दोस्ती और अनैतिक संबंधों का बना रहा था दबाव, मामला दर्ज

India-1stNews



​– मोहल्ले के ही युवक की करतूत: पति के फोन से ली थी फोटो; विरोध करने पर आरोपी बोला— 'फोटो वायरल कर दूँगा'

– सनसनीखेज आरोप: आरोपी के फोन में कई अन्य लड़कियों की फोटो होने का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

​बीकानेर, 15 फरवरी (रविवार)।बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में महिलाओं की अस्मत और निजता (Privacy) से खिलवाड़ का एक घृणित मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही मोहल्ले की विवाहिता की फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी विवाहिता पर जबरन दोस्ती करने और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस संबंध में पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

​व्हाट्सअप डीपी (DP) से शुरू हुआ विवाद

​परिवादी (पति) ने पुलिस को बताया कि उसने अपने व्हाट्सअप पर पत्नी की फोटो लगा रखी थी। आरोपी युवक ने उस फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया और उसके बाद से ही वह उसकी पत्नी पर बदनियती रखने लगा।आरोपी अक्सर घर के बाहर बैठा रहता और विवाहिता को घूरता था। उसने स्क्रीनशॉट दिखाकर महिला पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाया और उसे धमकाया।10 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे जब परिवादी ने आरोपी को इस हरकत के लिए टोकते हुए 'ओलमा' दिया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने सरेआम धमकी दी कि वह उसकी पत्नी की फोटो को वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

​फोन में अन्य लड़कियों की फोटो होने का भी संदेह

​रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही अन्य लड़कों से जानकारी मिली है कि आरोपी युवक के फोन में इलाके की कई अन्य लड़कियों और महिलाओं की फोटो भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इसी तरह अन्य लोगों को भी अपनी साजिश का शिकार बना रहा हो।

​पुलिस की कार्रवाई

​श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल को जब्त करने और उसमें मौजूद डेटा की जांच करने की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement