Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर प्रेस क्लब का 'होली स्नेह मिलन' रविवार को: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार होंगे सम्मानित; चंग की थाप पर जमेगी धमाल

India-1stNews



– भव्य आयोजन: रानी बाजार स्थित होटल पाणिग्रहण में जुटेगा बीकानेर का मीडिया जगत; आईजी ओमप्रकाश और विधायक जेठानंद व्यास होंगे मुख्य अतिथि

– सम्मान समारोह: पत्रकारिता में विशेष पहचान बनाने वाले कलमकारों को दिया जाएगा 'प्रेस क्लब गौरव अवार्ड'

बीकानेर, 27 फरवरी (शुक्रवार)।पत्रकार हितों के लिए समर्पित संगठन बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आगामी 1 मार्च (रविवार) को 'होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गौरव अवार्ड से नवाजे जाएंगे पत्रकार

​प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे होगी। समारोह का मुख्य आकर्षण पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निष्पक्ष कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान रहेगा। इन पत्रकारों को 'गौरव अवार्ड' प्रदान कर उनकी सेवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सांस्कृतिक रंग: चंग की थाप और धमाल

​बीकानेर की होली बिना चंग और धमाल के अधूरी मानी जाती है। प्रेस क्लब के इस समारोह में भी पारंपरिक फाग उत्सव देखने को मिलेगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा चंग पर होली की धमाल और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर देंगी।

ये होंगे मुख्य अतिथि

​समारोह में शहर की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में:जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम)​ डॉ. विश्वनाथ मेघवाल (विधायक, खाजूवाला) ओमप्रकाश (आईजी, बीकानेर रेंज) उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562