Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में सुसाइड की दो घटनाएं: पत्नी से आपसी विवाद के बाद दी जान, युवक ने लगाया फंदा

India-1stNews



– दर्दनाक: सत्तासर में कार्यरत 24 वर्षीय युवक ने तौलिए का फंदा लगाकर की खुदकुशी; अनूपगढ़ का निवासी था मृतक

– गमगीन: जामसर के 8 जेएमएडी में भी एक युवक ने जीवनलीला समाप्त की; पुलिस ने दर्ज की मर्ग

बीकानेर, 18 फरवरी (बुधवार)। बीकानेर जिले के छतरगढ़ और जामसर थाना क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों के दौरान दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के दुखद मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: छतरगढ़ - पति-पत्नी के विवाद ने ली जान

​छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर गांव में तैनात एक सफाईकर्मी ने देर रात्रि अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बादल सिंह (24 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 27, अनूपगढ़ के रूप में हुई है। बादल सिंह सत्तासर में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था और सरकारी क्वार्टर में रहता था। मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि 16 फरवरी की देर रात बादल का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से और तनाव में आकर बादल ने कमरे को अंदर से बंद किया और पंखे के हुक से तौलिये का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को छतरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

केस 2: जामसर - लालाराम ने लगाया फंदा

​जामसर थाना क्षेत्र के 8 जेएमएडी में भी एक युवक द्वारा फांसी लगाने की खबर मिली है।​ मृतक की पहचान लालाराम, पुत्र भंवरलाल नायक के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई संजय (निवासी सालासर नाल) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। घटना 16 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है। लालाराम ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। जामसर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562