Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 'झपट्टा मार' गिरोह सक्रिय, दुकानदार का मोबाइल ले उड़े नकाबपोश

India-1stNews



​– शाम 6 बजे की वारदात: जामसर से घर लौट रहे थे विनोद पारीक; पीछे से आई बिना नंबर की बाइक, पलक झपकते ही हाथ से छीना फोन

– सदर थाने में शिकायत: मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे दोनों युवक; पुलिस खंगाल रही आसपास के सीसीटीवी फुटेज

​बीकानेर, 6 फरवरी (शुक्रवार)। बीकानेर के पॉश इलाके सादुलगंज में बदमाशों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार शाम को यहाँ बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक दुकानदार के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

​घटना होटल ढोला मारू के पास की है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में रोष और डर है। पीड़ित ने सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

​पूर्णसिंह सर्किल के पीछे से आए बदमाश

​पीड़ित विनोद पारीक ने पुलिस को बताया की वह जामसर से लौटने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। समय शाम के करीब 6 बजे का था। जब वे होटल ढोला मारू के नजदीक पहुंचे, तभी पूर्णसिंह सर्किल के पीछे से एक बाइक तेज गति से आई। बाइक पर दो युवक सवार थे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर विनोद के हाथ से मोबाइल छीना और बाइक को तेज रफ्तार में भगा ले गए।

​नंबर प्लेट गायब, मुंह पर बंधा था कपड़ा

​बदमाशों ने पहचान छिपाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। पीड़ित के अनुसार, दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा (नकाब) बांध रखा था, जिससे उनका चेहरा नहीं दिखा। जिस बाइक पर वे आए थे, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इससे साफ है कि वे किसी आपराधिक मंशा से ही घूम रहे थे।

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना के बाद विनोद पारीक ने तुरंत सदर पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के रूट और हुलिए का पता लगाया जा सके। पॉश इलाके में ऐसी घटना होना पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोलता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement