Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में गुंडागर्दी: प्लॉट पर गई महिला के कपड़े फाड़े, घसीटकर पीटा; बेटे-भाई को भी नहीं बख्शा, गहने लूटकर भागे 7 बदमाश

India-1stNews



​– शर्मनाक करतूत: सरिये और लाठी लेकर आए थे आरोपी; दीवार तोड़ी, सोने का मंगलसूत्र और झुमके भी नोच ले गए

– वीडियो में कैद हैवानियत: पड़ोसियों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को सौंपेगी पीड़िता; 7 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज

​बीकानेर, 1 फरवरी (रविवार)। बीकानेर के नोखा में शनिवार को जमीनी विवाद ने हिंसक और शर्मनाक रूप ले लिया। अपने ही प्लॉट की देखरेख करने गई एक महिला पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल महिला को लाठियों और सरियों से पीटा, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग (Outraging Modesty) करने की भी कोशिश की।

​बचाने आए बेटे और भाई को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। वारदात के बाद आरोपी महिला के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने नोखा थाने में 7 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

​सरिये और पत्थर लेकर प्लॉट में घुसी भीड़

​पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया: शनिवार को वह अपने प्लॉट पर काम देखने गई थी। तभी अचानक 7 नामजद आरोपी और उनके साथ कई अन्य लोग वहां आ धमके। सभी के हाथों में लोहे के सरिये, लाठियां और पत्थर थे।आते ही उन्होंने प्लॉट की दीवार गिरानी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उस पर हमला बोल दिया।

​सड़क पर गिराया, कपड़े फाड़े और गहने लूटे

​महिला का आरोप है कि आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। मौका पाकर बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र, कानों से सोने के झुमके और पैरों से चांदी की पायजेब छीन ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा और वहां से गुजर रहे उसके भाई दौड़कर आए। आरोपियों ने उन्हें भी पीटा, लेकिन किसी तरह उन्होंने महिला को छुड़ाया।

​जाते-जाते दे गए जान से मारने की धमकी

​फरार होते समय आरोपी धमकी दे गए कि अगर दोबारा प्लॉट पर दिखी तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो पुलिस को सौंपा जाएगा, जो आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम सबूत साबित होगा। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement