Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

BREAKING: राजस्थान में निजी बसों की हड़ताल खत्म; आज रात से शुरू होगा संचालन, मुख्यमंत्री की सक्रियता और प्रशासन की वार्ता लाई रंग

India-1stNews



– राहत की खबर: 3 दिन बाद सड़कों पर लौटेंगे बसों के पहिए; सीएम भजनलाल शर्मा खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग, आम जनता की तकलीफ देख लिया संज्ञान

– इनसाइड स्टोरी: पीएम मोदी की सभा से पहले संकट टालने में जुटा प्रशासन; जयपुर में आला अधिकारियों और बस ऑपरेटरों के बीच बनी सहमति

जयपुर/बीकानेर, 26 फरवरी (गुरुवार)। राजस्थान में पिछले 72 घंटों से यात्रियों की परेशानी का सबब बनी निजी बस ड्राइवरों की हड़ताल गुरुवार शाम को समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता और प्रशासन के कड़े रुख के बाद बस ऑपरेटर्स काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं। इस फैसले से प्रदेश के लाखों यात्रियों, विशेषकर बोर्ड और यूनिवर्सिटी परीक्षार्थियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग और 'दो घंटे' का एक्शन

​हड़ताल खत्म होने के पीछे की 'इनसाइड स्टोरी' काफी दिलचस्प है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) लगातार बिगड़ते हालातों पर नजर रखे हुए था। मुख्यमंत्री खुद इस बात से चिंतित थे कि जनता को भारी परेशानी हो रही है।

  • पीएम की सभा का फैक्टर: आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रस्तावित है, जिसमें बसों की भारी आवश्यकता होगी। ऐसे में सरकार किसी भी कीमत पर इस गतिरोध को खत्म करना चाहती थी।
  • अधिकारियों की मुस्तैदी: डीजीपी के निर्देश पर जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव पचार, डीसीपी सुमित मेहरडा और जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी परिवहन मुख्यालय पहुँचे। यहाँ करीब 2 घंटे चली सघन वार्ता के बाद बस ऑपरेटरों की समझाइश हुई और हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया।

कुछ मांगें मानी, कुछ पर विधानसभा सत्र के बाद चर्चा

​बस संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने उनकी कुछ तात्कालिक मांगों को मान लिया है। वहीं, जो मांगें नीतिगत हैं और जिनमें समय लग सकता है, उन पर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

बीकानेर में कल सुबह से सामान्य होंगे हालात

​बीकानेर में नापासर, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर मार्ग पर चलने वाली बसें आज रात से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगेंगी। शुक्रवार सुबह से यात्री पहले की तरह सुगम सफर कर सकेंगे। नापासर में जो छात्राएं हड़ताल के कारण रोने को मजबूर थीं, उनके लिए कल की सुबह एक नई राहत लेकर आएगी।


Post a Comment

0 Comments