Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गंगाशहर से 31 वर्षीय युवक लापता; सुबह दुकान जाने का कहकर निकला, ढूंढने में करें मदद

India-1stNews



– गायब: नई लाइन, बाफना स्कूल के पास रहने वाला भवानी शंकर सोनी लापता; मोबाइल स्विच ऑफ, व्हाट्सएप का लास्ट सीन दोपहर 3 बजे का।

– संदिग्ध: दुकान जाने के बजाय नोखा रोड की तरफ पैदल जाता दिखा युवक; परिजनों ने गंगाशहर थाने में दी सूचना।

बीकानेर, 13 मार्च (शुक्रवार)। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक युवक के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। बाफना स्कूल के सामने वाली गली, नई लाइन निवासी भवानी शंकर सोनी (31) गुरुवार सुबह से घर नहीं पहुँचा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उसका फोन बंद है और वह अपनी दुकान पर भी नहीं पहुँचा।

दुकान के बाहर पड़ा मिला सामान, मालिक गायब

​लापता भवानी के भाई मुकेश ने बताया कि भवानी कुम्हारों के मोड़ पर बिजली के उपकरणों की दुकान चलाता है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह पानी का कैंपर लेकर पैदल ही घर से दुकान के लिए निकला था (बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण)। कुछ देर बाद वह वापस घर आया, टिफिन और पैसे लिए और फिर निकल गया।

​परिजनों को लगा कि वह दुकान पर है, लेकिन रात 9 बजे दुकान के सामने स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने फोन कर पूछा कि भवानी कहाँ है? तब पता चला कि भवानी की दुकान सुबह से बंद है। ​पानी का कैंपर दुकान के बाहर लावारिस पड़ा मिला। ​भवानी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

CCTV में नोखा रोड की तरफ दिखा

​परिजनों ने जब आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। भवानी दुकान की तरफ जाने के बजाय नोखा रोड की तरफ पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में वह बीकानेर शहर की तरफ मुड़ता हुआ नजर आया है। व्हाट्सएप पर उसका लास्ट सीन दोपहर 3 बजकर 4 मिनट दिखा रहा है, जिसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

पुलिस को दी सूचना, तलाश जारी

​परिजनों ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह गंगाशहर पुलिस थाने में मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस हुलिए और लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है।

मदद की अपील (Help Find Bhawani)

नाम: भवानी शंकर सोनी (पुत्र नारायण सोनी)

उम्र: 31 वर्ष

निवासी: नई लाइन, बाफना स्कूल के पास, गंगाशहर

पेशा: बिजली उपकरणों के दुकानदार (कुम्हारों का मोड़)

सूचना कहाँ दें: अगर आपको यह युवक कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत परिजनों को सूचित करें।

संपर्क नंबर: 9887326900 (मुकेश)




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562