Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: यूडी टैक्स के लिए सड़कों पर उतरा अमला; गंगाशहर रोड और गिन्नाणी सहित कई क्षेत्रों में बकायादारों को थमाए अंतिम नोटिस

India-1stNews



– एक्शन मोड: आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में चला सघन अभियान; पुलिस बल की मौजूदगी में बकायादारों को थमाए नोटिस।

– सख्त चेतावनी: समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों की संपत्तियां होंगी सीज; उपायुक्त यशपाल आहूजा ने खुद संभाला मोर्चा।

– इन इलाकों में हुई कार्रवाई: गंगाशहर रोड, कीर्ति स्तंभ, पुरानी गिन्नाणी और निगम क्षेत्र के बड़े बकायादार रडार पर।

बीकानेर, 13 मार्च (शुक्रवार)। शहर के विकास और नगर निगम के राजस्व को मजबूती देने के लिए नगरीय विकास कर (UD Tax) की वसूली को लेकर निगम प्रशासन अब पूरी तरह से 'एक्शन' में है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में निगम की टीमों ने सघन अभियान चलाकर बकायादारों में खलबली मचा दी।

पुलिस जाब्ते के साथ पहुँची टीम

​अभियान की कमान उपायुक्त यशपाल आहूजा ने संभाली। किसी भी प्रकार के विरोध या विवाद की आशंका को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी निगम की टीम के साथ रहा। टीम ने गंगाशहर रोड, कीर्ति स्तंभ के आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पुरानी गिन्नाणी और नगर निगम मुख्यालय के पास स्थित संपत्तियों का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर ही बकायादारों को चेतावनी नोटिस थमाए और बकाया राशि तुरंत निगम कार्यालय में जमा कराने के कड़े निर्देश दिए।

अभियान रहेगा लगातार जारी

​निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह महज एक दिन की कार्रवाई नहीं है। आयुक्त मयंक मनीष के अनुसार, बकाया यूडी टैक्स की वसूली के लिए यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। निगम का लक्ष्य वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले अधिक से अधिक राजस्व एकत्र करना है।

व्यापारियों और भवन मालिकों से अपील

​निगम अधिकारियों ने शहर के सभी व्यापारियों और आवासीय भवन मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सीज कार्यवाही या कानूनी पचड़े से बचने के लिए समय पर अपना नगरीय कर जमा करवाएं। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही छूट की योजनाओं का भी लाभ उठाएं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562