Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: प्रॉपर्टी के कारोबार में घाटा बना काल; युवक ने घर के कुंड में कूदकर की आत्महत्या

India-1stNews



​– रूह कंपा देने वाली घटना: रमजान के पवित्र माह में मातम; समाजसेवी अनवर अली निर्वाण के पुत्र साजिद ने उठाया आत्मघाती कदम।

– वजह: जमीन के सौदों में लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से चल रहे थे मानसिक तनाव में; घर के पानी के कुंड में मिला शव।

– खुशियां बदलीं गम में: ईद की तैयारियों में जुटे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

बीकानेर, 21 मार्च (शनिवार)।बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते प्रॉपर्टी डीलर साजिद अली निर्वाण (40) ने अपने ही घर में बने पानी के कुंड में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

​कारोबार में नुकसान और गहराता तनाव

​मृतक के परिजन विक्रम अली ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि साजिद अली लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े थे। पिछले काफी समय से जमीन के सौदों में उन्हें लगातार घाटा हो रहा था, जिसके कारण वे गहरे मानसिक तनाव (Depression) में थे। शुक्रवार शाम इसी परेशानी के चलते उन्होंने घर के कुंड में छलांग लगा दी।

​परिजनों को देरी से लगा पता

​परिजनों को घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई। काफी देर तक जब साजिद नजर नहीं आए, तो उनकी तलाश शुरू हुई। घर के ही पानी के कुंड में उनका शव तैरता देख कोहराम मच गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​समाजसेवी अनवर अली के घर शोक का सैलाब

​साजिद अली, क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी अनवर अली निर्वाण के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर सांत्वना देने पहुँचे। रमजान के इस पाक महीने में जहाँ घर में ईद की तैयारियां चल रही थीं, वहीं इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement