Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: ब्यूटी पार्लर में 'हेयर ट्रीटमेंट' के बहाने आई महिला ने हाथ साफ किया; दराज से उड़ा ले गई सोने का हार और कुंडल

India-1stNews



​– शातिर चोरी: गंगाशहर की भगवती माली के पार्लर में हुई वारदात; संचालिका के घर के अंदर जाते ही महिला ने जेवरातों पर किया हाथ साफ।

– क्या-क्या चोरी: सोने का हार, कानों के कुंडल, कनौती और चांदी की पाजेब लेकर फरार हुई आरोपी महिला।

– एसपी की दखल: थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार; पुलिस ने दर्ज किया मामला।

​बीकानेर, 21 मार्च (शनिवार)। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पार्लर में काम करवाने आई एक अज्ञात महिला ने संचालिका की नजर चूकते ही दराज में रखे लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। मामला अब पुलिस अधीक्षक (SP) के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

​16 मार्च की है घटना

​पीड़िता भगवती माली ने बताया कि वह अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। बीती 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे एक महिला पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट कराने के उद्देश्य से आई थी। ट्रीटमेंट के दौरान ही भगवती किसी काम से घर के अंदरूनी हिस्से में गई।

​दराज से साफ किए जेवरात

​आरोपी महिला ने इसी कुछ मिनटों की फुर्सत का फायदा उठाया। उसने पार्लर की दराज में रखे सोने के जेवरात, जिनमें एक गले का हार, कानों के कुंडल, कनौती और पाजेब शामिल थे, निकाल लिए और वहां से रफूचक्कर हो गई। जब भगवती वापस आई तो महिला गायब थी और दराज खाली मिली।

​थाने में नहीं हुई सुनवाई, तो पहुँचीं एसपी के पास

​भगवती का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने गंगाशहर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में सक्रियता नहीं दिखाई। हारकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) को परिवाद पेश कर न्याय की मांग की। एसपी के निर्देश पर अब गंगाशहर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement