Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में शॉर्ट सर्किट का कहर; घर में लगी भीषण आग, सोफा-फ्रिज सहित लाखों का सामान जलकर खाक

India-1stNews



– बड़ा नुकसान: घर के भीतर शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने लिया विकराल रूप; अलमारी और कीमती घरेलू सामान स्वाहा।

– जांच जारी: हादसे के कारणों और वोल्टेज की स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुलाई गई BKESL की टीम; मीटर रीडिंग और सप्लाई की भी जाँच।

बीकानेर/गंगाशहर, 6 मार्च (शुक्रवार)। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के चोपड़ा स्कूल के पास शुक्रवार को एक मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर कोयला हो गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, राख हुआ आशियाना

​पीड़ित रामसा उपाध्याय के अनुसार, घर के भीतर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियों ने पास रखे फर्नीचर और बिजली उपकरणों को पकड़ लिया। इस अग्निकांड में घर में रखा कीमती सोफा सेट, डबल डोर फ्रिज, अलमारी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। परिवार का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचा है। घटना के समय घर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

BKESL से मांगी गई तकनीकी जानकारी

​हादसे के बाद विद्युत कंपनी BKESL (Bikaner Electricity Supply Limited) को भी सूचित किया गया। कंपनी की टीम मौके पर पहुँची है जो केवल मीटर की स्थिति और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की तकनीकी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या शॉर्ट सर्किट के पीछे वोल्टेज का कोई तकनीकी कारण था या घर की इंटरनल वायरिंग में खराबी।

पीड़ित ने प्रशासन से की गुहार

​पीड़ित परिवार ने इस हादसे को लेकर प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की मांग की है। बिजली विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562