Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को धमकाना पड़ा भारी; बीच सड़क घेरा, महिला ने छाती पर पैर रखकर पीटा, वीडियो वायरल

India-1stNews



​– सेरूणा में 'ऑन द स्पॉट' इंसाफ: श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर रामनिवास साथियों के साथ आया था धमकाने; ग्रामीण भारी पड़े तो साथी छोड़कर भागे।

– रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो: युवक ने बालों से पकड़कर जमीन पर पटका; पिकअप से उतरी महिला ने छाती पर पैर रखकर मारी लात।

– पुलिस एक्शन: एएसपी बनवारीलाल मीणा बोले— "हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है; दोनों पक्षों में पुराना विवाद था।"

​बीकानेर (सेरूणा), 23 मार्च (सोमवार)। बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हिस्ट्रीशीटर की सरेराह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के घोषित हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को एक पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर न केवल पकड़ा, बल्कि उसे जमीन पर गिराकर चप्पलों, लातों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा।

​साथी भागे, अकेला फंसा हिस्ट्रीशीटर

​जानकारी के अनुसार, रामनिवास अपने कुछ साथियों के साथ एक परिवार को डराने-धमकाने पहुँचा था। लेकिन इस बार परिवार और आसपास के ग्रामीण डरे नहीं, बल्कि एकजुट होकर सामने आ गए। ग्रामीणों का भारी विरोध देख रामनिवास के साथी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। एक युवक ने फुर्ती दिखाते हुए रामनिवास को बालों से पकड़ा और जमीन पर पटक दिया।

​महिला का 'रौद्र रूप': छाती पर पैर रखकर दी सजा

​सोशल मीडिया पर वायरल हुए 4 वीडियो में घटना की भयावहता साफ दिख रही है: एक युवक हिस्ट्रीशीटर के बाल पकड़कर खड़ा है और पुलिस के आने का इंतजार कर रहा है। तभी एक पिकअप आकर रुकती है। पिकअप से उतरे युवक और एक महिला ने रामनिवास पर चप्पलों की बौछार कर दी। एक युवक तो लोहे का सरिया लेकर आया और उसे पीटने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने हिस्ट्रीशीटर के बाल पकड़े और उसकी छाती पर पैर रखकर खड़ी हो गई। रामनिवास बार-बार "मेरी बात सुन लो" की गुहार लगाता रहा, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसकी एक न सुनी।







​क्या कहती है पुलिस?

​एडिशनल एसपी (ASP) बनवारीलाल मीणा ने बताया कि रामनिवास श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पीड़ित परिवार को धमकाने आया था, जहाँ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement