Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में खूनी खेल: घर में अकेले पाकर युवक को उतारा मौत के घाट! घर की चौखट पर मिला लहूलुहान शव

India-1stNews



बीकानेर, 24 मार्च (मंगलवार)।बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रासीसर गांव में सोमवार देर शाम हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पेशे से ट्रक चालक अनिल बिश्नोई की उसके अपने ही घर में अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचे।

​नहाने गया था घर, फिर नहीं लौटा

​पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल बिश्नोई सोमवार सुबह ही अपनी गाड़ी लेकर रासीसर आया था। उसने अपना ट्रक गांव के पास एक होटल पर खड़ा किया और नहाने के लिए अपने घर चला गया। शाम तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर जब परिजन घर के अंदर दाखिल हुए, तो मुख्य गेट के पास अनिल का शव खून से लथपथ पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

​कसी से किया सिर पर हमला

​वारदात की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस को घटनास्थल से एक खून से सनी कसी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावरों ने अनिल के सिर पर कसी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुँची FSL और MOB टीमों ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

​जांच के घेरे में आपसी रंजिश

​एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और सीओ नोखा जनरैलसिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या किसी करीबी की संलिप्तता का लग रहा है, क्योंकि हमलावर घर की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे। पुलिस गांव के संदिग्धों और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement