Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग का प्रहार; अल सुबह तीन ठिकानों पर दी दबिश, गैस सिलेंडर और मशीनें जब्त

India-1stNews



​– एक्शन मोड: जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने बुधवार तड़के की छापेमारी; अवैध रिफिलिंग नेटवर्क में मचा हड़कंप।

​– जब्ती की कार्रवाई: सर्वोदय बस्ती और करमीसर रोड स्थित दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक कांटे किए गए जब्त।

​– चेतावनी: रसद विभाग ने स्पष्ट किया—अवैध गैस भंडारण और दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई; अभियान रहेगा जारी।

​बीकानेर, 29 अप्रैल (बुधवार)। बीकानेर शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग की बढ़ती शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार अल सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का पर्दाफाश किया।

​इन ठिकानों पर हुई कार्यवाही:

  1. ​सर्वोदय बस्ती: यहाँ स्थित 'मारुति वर्क्स' नामक दुकान पर टीम ने दबिश दी। निरीक्षण के दौरान अवैध रिफिलिंग और भंडारण पाया गया, जहाँ से 1 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया।
  2. ​खिलजी टावर (सर्वोदय बस्ती): खिलजी टावर के सामने स्थित एक दुकान पर भी टीम ने कार्यवाही करते हुए घरेलू सिलेंडर का अवैध भंडारण और रिफिलिंग मोटर पकड़ी।
  3. ​करमीसर रोड: यहाँ एस स्कूल के पास स्थित एक अन्य दुकान पर रसद विभाग ने छापा मारा और रिफिलिंग उपकरण व सिलेंडर बरामद किए।

​सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध रिफिलिंग या गैस का काला धंधा हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत रसद विभाग को दें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement