Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मामूली विवाद और खूनी अंजाम! लोहे की रॉड से वार कर किया लहूलुहान

India-1stNews



– खूनी संघर्ष: स्वामियों के मोहल्ले में हरि हेरिटेज के पास हुई वारदात; मामूली कहासुनी के बाद आगबबूला हुए आरोपी।

– गंभीर हालत: संजय व्यास के सिर पर आए गहरे घाव; सैटेलाइट अस्पताल से पीबीएम ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर।

– पुलिस की गिरफ्त में: नयाशहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को लिया हिरासत में; थाने में जुटे दोनों पक्ष।

बीकानेर, 15 अप्रैल (बुधवार)।बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार को पड़ोसी विवाद में एक होटल व्यवसायी को निशाना बनाया गया। सड़क पर निर्माण सामग्री (बजरी) बिखरी होने के कारण शुरू हुआ विवाद सिर फुटौव्वल तक जा पहुँचा। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए हमलावर पिता-पुत्र को राउंडअप कर लिया है।

क्या था पूरा विवाद?

​मिली जानकारी के अनुसार, स्वामियों के मोहल्ला स्थित हरि हेरिटेज के पास सड़क पर बजरी पड़ी हुई थी। होटल व्यवसायी और भवन संचालक संजय व्यास ने पड़ोसी देवकिशन मून्दड़ा और उनके बेटे से बजरी को किनारे करने को कहा ताकि आवागमन में असुविधा न हो। बस इसी बात पर दोनों पक्ष उलझ गए।

रॉड से किया सिर पर प्रहार

​प्रत्यक्षदर्शियों और आरोपों के अनुसार, कहासुनी इतनी बढ़ी कि देवकिशन मून्दड़ा और उनके बेटे ने आव देखा न ताव और लोहे की रॉड निकालकर संजय व्यास के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में संजय व्यास बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने पिता-पुत्र को किया राउंडअप

​वारदात की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आरोपी पिता-पुत्र को तुरंत हिरासत में लेकर थाने ले आई। वर्तमान में दोनों पक्षों के लोग थाने में एकत्रित हैं और तनाव बना हुआ है। पुलिस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है और घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562