Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला; परिजनों ने देशनोक के युवक पर लगाया आरोप

India-1stNews



​– आधी रात की वारदात: घर की छत पर सो रही थी 14 वर्षीय किशोरी; सुबह उठने पर मिली गायब।

संदेह के घेरे में: देशनोक निवासी छोटू राम ढोली पर आरोप; परिजनों का कहना- आरोपी का घर पर था आना-जाना।

पुलिस एक्शन: भारतमाला सड़क की ओर मिले पैरों के निशान; नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश की शुरू।

बीकानेर, 28 अप्रैल (मंगलवार)। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

छत से अचानक हुई गायब

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 25 अप्रैल की रात को परिवार के साथ खाना खाकर घर की छत पर सोई थी। जब अगली सुबह परिजन जागे, तो किशोरी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। घर और आसपास तलाश करने पर उसके पैरों के निशान भारतमाला सड़क की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

देशनोक के युवक पर अपहरण का शक

परिजनों ने देशनोक निवासी छोटू राम ढोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का परिवादी के घर और पड़ोस में पहले से ही आना-जाना था। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने की शरण ली।

पुलिस जांच शुरू

नोखा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ और नाबालिग की दस्तयाबी के लिए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद ले रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562