Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: SI पेपर की तैयारी के नाम पर किराए पर लिया कमरा, अंदर चल रहा था लाखों का सट्टा; पुलिस ने 4 को दबोचा

India-1stNews



– शातिर दिमाग: पढ़ाई के नाम पर लिया कमरा, बना दिया सट्टे का अड्डा; करीब 20 लाख रुपये के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब मिला।

– भारी बरामदगी: नयाशहर पुलिस ने मौके से 37 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप किए बरामद; डिजिटल साक्ष्यों की हो रही जांच।

– टीम वर्क: एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ अनुज डाल और प्रशिक्षु RPS रोहित चौधरी ने दी दबिश।

बीकानेर, 06 अप्रैल (सोमवार)।बीकानेर की नयाशहर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कमल सोनी के मकान पर छापेमारी कर रजत भाटी, गगन नायक, मूलचंद छिम्पा और विशाल सोनी को को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पढ़ाई का बहाना, सट्टे का ठिकाना

​जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मकान मालिक को झांसा दिया था कि वे सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसी बहाने उन्होंने कमरा किराए पर लिया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन किताबों की जगह कमरे में मोबाइल और लैपटॉप का जाल बिछा हुआ था, जिसके जरिए ऑनलाइन सट्टे का खेल खेला जा रहा था।

बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद

सीओ सिटी अनुज डाल और थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मौके से: ​30 से अधिक हाई-एंड मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, लाखों रुपये के सट्टे की लाइन और हिसाब-किताब बरामद किया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह नेटवर्क करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सट्टा ऑपरेट कर रहा था।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

​पकड़े गए चारों आरोपियों से नयाशहर थाने में सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सट्टा नेटवर्क के तार किन बड़े शहरों या सट्टेबाजों से जुड़े हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल सीजन और अन्य मैचों के दौरान सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान और तेज होगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement