Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

India-1stNews



– हीटवेव का अलर्ट: लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए लिया गया फैसला; 27 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम।

– छोटे बच्चों को राहत: प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक का समय अब सुबह 07:30 से 11:30 बजे तक रहेगा।

– बोर्ड और स्टाफ: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों, शिक्षकों और परीक्षाओं का समय रहेगा यथावत।

बीकानेर, 25 अप्रैल (शनिवार)। बीकानेर जिले में पारा चढ़ने के साथ ही अब नौनिहालों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने भीषण गर्मी और 'हीटवेव' की आशंका के मद्देनजर जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं।

27 अप्रैल से लागू होगा नया टाइम-टेबल

​कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बीकानेर जिले के कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) में शैक्षणिक कार्य का समय अब सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। यह आदेश आगामी 27 अप्रैल 2026 से सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

बड़ी कक्षाओं के लिए समय में कोई बदलाव नहीं

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, विद्यालय के समस्त स्टाफ और वर्तमान में संचालित अन्य परीक्षाओं का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगा। उन पर समय परिवर्तन का यह नया नियम लागू नहीं होगा।

लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

​जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी निजी और सरकारी स्कूल इस आदेश की पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले या बच्चों को चिलचिलाती दोपहर में स्कूल में रोकने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562