– रंगे हाथों पकड़ा: 10 गेड़ी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद; आरोपी फारूख पुलिस की गिरफ्त में।
– विशेष अभियान: एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल की टीम ने की कार्रवाई।
– नेटवर्क पर नजर: गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ; मांझा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश तेज।
बीकानेर, 18 अप्रैल (शनिवार)। बीकानेर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इसी कड़ी में शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और मांझा तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
रानीसर बास में पुलिस की छापेमारी
थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसर बास क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने नायकों की बस्ती (वार्ड नं. 17) में दबिश दी। पुलिस ने यहाँ से फारूख पुत्र गुलाम रसुल को गिरफ्तार किया।
10 गेड़ी मांझा जब्त
आरोपी फारूख के कब्जे से पुलिस ने 10 गेड़ी (चरखी) प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फारूख यह मांझा कहाँ से लेकर आया था और बीकानेर में किन-किन लोगों को इसे बेचने वाला था।
टीम की मुस्तैदी
इस कार्रवाई में कांस्टेबल भागीरथ (448) की विशेष भूमिका रही। टीम में सउनि राकेश मीना, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सचित्र वीर, कांस्टेबल लीलाधर, शिवराज, जैसाराम और चालक बृजलाल शामिल रहे।

0 Comments