Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अस्पताल के सामने तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

India-1stNews



​— बड़ी कार्रवाई: जसरासर थाना पुलिस ने अस्पताल के सामने तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

​— जब्ती: पुलिस ने मौके से डीजे स्पीकर बॉक्स, मेमोरी कार्ड और बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया है.

​— मरीजों को परेशानी: अस्पताल के सामने तेज शोर के कारण मरीजों और डॉक्टरों के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी.

बीकानेर, 14 मई (गुरुवार)। बीकानेर जिले के जसरासर थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई साधासर रोड स्थित उर्मूल ज्योति संस्था (आंखों के अस्पताल) के सामने की गई, जहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था.

क्या था मामला?

थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें साधासर फांटा, जसरासर में दीनानाथ गोशाला की ओर से एक बिना नंबर का ट्रैक्टर तेज आवाज में गाने बजाते हुए आता दिखाई दिया. पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर रुकवाकर उस पर लगे डीजे सिस्टम को बंद कराया.

कार्य में बाधा और शांति भंग का आरोप

पुलिस ने साधासर निवासी केसुराम को हिरासत में लिया है. केसुराम पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और डॉक्टरों के कार्य में बाधा डालने तथा शांति भंग करने का आरोप है. तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Post a Comment

0 Comments