Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर डीएसटी और गंगाशहर पुलिस की संयुक्त स्ट्राइक: सिने मैजिक के पास 5 ग्राम एमडी के साथ विक्रम गिरफ्तार

India-1stNews



​— नशे पर प्रहार: बीकानेर में फैल रहे 'मेडिकल नशे' के खिलाफ जिला विशेष टीम (DST) और गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक और तस्कर को दबोचा है।

​— सिने मैजिक के पास घेराबंदी: डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह के सटीक इनपुट पर टीम ने सिने मैजिक सिनेमा हॉल के पास दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

​— खौफ में तस्कर: पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के कारण जिले के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

​बीकानेर, 18 मई (सोमवार)। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में पैर पसार रहे घातक 'मेडिकल नशे' (एमडी, स्मैक और नशीली गोलियां) के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत जिला विशेष टीम (DST) और गंगाशहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

​सिनेमा हॉल के पास जाल बिछाकर दबोचा

​डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि आईजी ओमप्रकाश मेघवाल और एसपी मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशानुसार नशा तस्करों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। इसी दौरान डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह को मुखबिर से एक पुख्ता इनपुट मिला। इस सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए डीएसटी और गंगाशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने 'सिने मैजिक' सिनेमा हॉल के पास घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से चौधरी कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह पुत्र मोहन सिंह को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई।

​गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज

​पुलिस ने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंगाशहर थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और बीकानेर में इसका नेटवर्क कहां तक फैला है।

​इस टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम

​यह सफल कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह और सीओ हिंमाशु शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह और गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने किया, जिसमें एएसआई रामकरण सिंह और सब-इंस्पेक्टर हेतराम सहित पुलिस जाब्ते की मुख्य भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement