Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार: 10 राउंड और 2 पिस्टल सहित श्रवण सोढा गैंग का मुख्य तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews



​— बड़ी कामयाबी: बीछवाल पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई; मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी शातिर तस्कर शिवा को दबोचा।

— अपराध का सिलसिला: हाल ही में जमानत पर बाहर आया था आरोपी; जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दी हथियारों की तस्करी।

— संगठित नेटवर्क: बीकानेर में अवैध आर्म्स और संगठित अपराध के तार खंगाल रही पुलिस; नए कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज।

​बीकानेर, 12 मई (मंगलवार)। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी (DST) और बीछवाल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात श्रवण सोढा गैंग के मुख्य हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

​जमानत पर आते ही फिर शुरू की तस्करी थानाधिकारी गौरव सारस्वत के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शिवा मध्य प्रदेश के बैतूल का रहने वाला है। गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी हाल ही में अवैध पिस्टल के एक अन्य प्रकरण में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के तुरंत बाद उसने फिर से हथियारों की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस (राउंड) बरामद किए हैं।

​साइबर सेल के इनपुट पर कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव के सटीक इनपुट पर अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी सदर अनुष्ठा कालिया (IPS) के सुपरविजन में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध और नए कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

​टीम की मुख्य भूमिका इस सफल कार्रवाई में DST प्रभारी विश्वजीत सिंह, थानाधिकारी गौरव सारस्वत, संदीप कुमार, श्रीराम, सूर्य प्रकाश और रामनिवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बीकानेर में इन हथियारों की सप्लाई किन अपराधियों को की जानी थी और इस गैंग के स्थानीय मददगार कौन हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement