Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अपराधियों पर बीकानेर पुलिस का प्रहार: तस्कर मेहंदी हसन के अवैध आशियाने पर चला बुलडोजर

India-1stNews



​— बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्करों की काली कमाई पर सीधा वार; एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त।

— अपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी मेहंदी हसन के खिलाफ 5 NDPS एक्ट सहित कुल 7 मामले दर्ज; पत्नी के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा।

— कड़ा संदेश: बीकानेर पुलिस और बीडीए (BDA) की नई रणनीति से अपराध जगत में मचा हड़कंप; अवैध नेटवर्क पर अब सीधा प्रहार।

​बीकानेर, 12 मई (मंगलवार)। बीकानेर जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भुट्टो का बास इलाके में कुख्यात तस्कर मेहंदी हसन पुत्र राजू खान द्वारा अवैध रूप से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में शुरू हुई इस नई रणनीति के तहत अपराधियों की केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी काली कमाई से खड़े किए गए अवैध साम्राज्यों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

​अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का शिकंजा

​जानकारी के अनुसार, मेहंदी हसन एक शातिर नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ 5 एनडीपीएस एक्ट सहित कुल सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी हीना के खिलाफ भी पुलिस रिकॉर्ड में मुकदमा दर्ज है। मंगलवार सुबह आईपीएस अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार और बीडीए तहसीलदार महेंद्र सिंह चारण (रत्नू) भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध रूप से बनाए गए मकान के हिस्से को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की।

​अपराध जगत में हड़कंप

​प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के आर्थिक ढांचे को चोट पहुँचाना है। तस्करों और गैंगस्टरों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। इस 'बुलडोजर एक्शन' ने साफ कर दिया है कि बीकानेर में अपराध के सहारे खड़ा किया गया कोई भी निर्माण सुरक्षित नहीं रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement