Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के रोहित व्यास को मिली पीएचडी की उपाधि; 'परफॉरमेंस बेस्ड प्लास्टिक डिज़ाइन' पर किया शोध

India-1stNews



​— बड़ी उपलब्धि: मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर ने प्रदान की उपाधि।

— शोध विषय: 'एडवांसमेंट इन परफॉरमेंस बेस्ड प्लास्टिक डिज़ाइन ऑफ़ रीनफोर्ड कंक्रीट स्पेशल मोमेंट रेसिस्टिंग फ्रेम' पर किया कार्य।

— मार्गदर्शन: डॉ. अनूप आई सिकरोल के निर्देशन में शोध कार्य हुआ पूर्ण।

​बीकानेर, 13 मई (बुधवार)। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बीकानेर के रोहित व्यास ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर द्वारा रोहित व्यास को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. अनूप आई सिकरोल के कुशल निर्देशन में संपन्न किया।

​तकनीकी विषय पर किया शोध

रोहित व्यास के शोध का विषय "एडवांसमेंट इन परफॉरमेंस बेस्ड प्लास्टिक डिज़ाइन ऑफ़ रीनफोर्ड कंक्रीट स्पेशल मोमेंट रेसिस्टिंग फ्रेम" (Advancement in Performance Based Plastic Design of Reinforced Concrete Special Moment Resisting Frame) रहा। उनका यह कार्य इंजीनियरिंग और कंक्रीट संरचनाओं की मजबूती व डिजाइन के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

​परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

व्यास को पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके परिवार और परिचितों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनके पिता शंकरलाल व्यास, माता प्रेमलता व्यास सहित डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, विष्णु नारायण बिस्सा, जयनारायण बिस्सा, एडवोकेट कृष्ण मुरारी व्यास, एडवोकेट आनंद व्यास, और डॉ. प्रेरणा व्यास ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर परिवार के देवांश व्यास, जयंत व्यास और अन्य सदस्यों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement