Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा टला: आड़सर में 'ग्रामीण नाइट हॉल्ट' की थी पहली योजना, भारी बारिश और प्रशासनिक व्यस्तता ने बिगाड़ा खेल

India-1stNews



​— बड़ी मायूसी: आड़सर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजे थे हेलिपैड और मंच; बिना आधिकारिक आदेश के ही दो दिन से डटा था पूरा प्रशासनिक अमला।

— कुदरत का कहर: सभा स्थल पर हुई मूसलाधार बारिश ने व्यवस्थाओं को किया जलमग्न; कलेक्ट कलेक्टर-एसपी ने भी लिया था तैयारियों का जायजा।

— ऐतिहासिक मौका: राजस्थान में पहली बार किसी गांव में रात रुकने वाले थे सीएम; विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में की गई थीं भव्य तैयारियां।

​श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), 5 मई (मंगलवार)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बहुप्रतीक्षित बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था, इसके बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेता पिछले 48 घंटों से "ग्रामीण रथ" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे हुए थे।

​आड़सर में पहली बार होना था 'विलेज नाइट स्टे'

यह दौरा श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर गांव के लिए बेहद खास होने वाला था। मुख्यमंत्री पहली बार किसी गांव में रात्रि विश्राम (Night Halt) करने वाले थे। इसके लिए गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया और स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत की पूरी टीम दो दिन से वहीं डेरा डाले हुए थी ताकि किसानों के बीच मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके।

​कलेक्टर-एसपी की मेहनत पर फिरा पानी

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा सहित राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर हेलिपैड बनाने तक का काम लगभग पूरा हो चुका था। हालांकि, मंगलवार सुबह तक कोई कन्फर्मेशन नहीं मिलने और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते अंततः दौरा टलने की सूचना मिली।

​बारिश ने भी डाला खलल

मुख्यमंत्री के दौरे पर केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि कुदरत की मार भी पड़ी। सोमवार देर शाम आड़सर गांव में अचानक हुई तेज बारिश ने सभा स्थल को पानी-पानी कर दिया। जहाँ आसपास के गांवों में कम बारिश थी, वहीं आड़सर में जलभराव के कारण व्यवस्थाएं संभालना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

​इंतजार अब भी बरकरार

दौरा रद्द होने के पीछे कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बारिश और सीएम की व्यस्तता ही इसकी मुख्य वजह रही। क्षेत्र के लोगों और किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री का नया कार्यक्रम जारी होगा और आड़सर में होने वाला यह "समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान" कार्यक्रम नई तारीखों के साथ संपन्न होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement