Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर रेंज में सबसे बड़ी 'स्ट्राइक': अफीम तस्करी का पहली बार निकला 'पाकिस्तान कनेक्शन'! हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews



​– बड़ा खुलासा: ड्रोन के जरिए केवल हेरोइन नहीं, अब अफीम भी भेज रहा है पाकिस्तान; आईजी ओमप्रकाश ने कहा- पहली बार सामने आई ऐसी चौंकाने वाली बात।

– जाल में फँसे तस्कर: श्रीगंगानगर के समेजा कोठी में फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी गई SUV; पंजाब के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।

– क्या-क्या मिला: 990 ग्राम अफीम, करीब 1.5 किलो हेरोइन, 5 विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद।

​बीकानेर/श्रीगंगानगर, 5 मई (मंगलवार)। बीकानेर रेंज पुलिस ने सरहद पार से होने वाली नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन और एसपी हरिशंकर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। पहली बार यह आधिकारिक तौर पर सामने आया है कि पाकिस्तान से अब हेरोइन के साथ-साथ अफीम की खेप भी भारतीय सीमा में भेजी जा रही है।

​नाकाबंदी तोड़ भाग रही SUV को दबोचा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समेजा कोठी क्षेत्र में हथियारों और नशे की बड़ी खेप सप्लाई होने वाली है। पुलिस ने नाकाबंदी की, तभी एक संदिग्ध SUV आती दिखी। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने पीछा कर गाड़ी को घेर लिया और उसमें सवार दो आरोपियों—रॉबिन और कुलविंदर को दबोच लिया। दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं।

​ड्रोन से गिराई गई मौत की खेप

गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस के हाथ जो लगा, वह चौंकाने वाला था। पुलिस ने 990 ग्राम अफीम, 1 किलो 494 ग्राम हेरोइन, 5 अवैध विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक ड्रोन के जरिए केवल हेरोइन आने की बात सामने आती थी, लेकिन अफीम का पाकिस्तान कनेक्शन पहली बार मिला है।

​बड़े नेटवर्क की तलाश में पुलिस

रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक ड्रोन के जरिए केवल हेरोइन आने के मामले सामने आते थे, लेकिन अफीम का पाकिस्तान कनेक्शन सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है। आरोपियों के मोबाइल और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह नशा और हथियार पंजाब व राजस्थान के किसी बड़े गैंग को सप्लाई किए जाने थे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement