– सनसनीखेज खबर: देर रात उदयरामसर बाईपास स्थित आसोपा धोरे के पास हुई घटना; कुटिया में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।
– सेवा संस्थानों की तत्परता: सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीमें एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचीं।
– पीबीएम में रखा शव: गंगाशहर पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल ले जाया गया; फिलहाल मौत के कारणों की पड़ताल जारी।
बीकानेर, 2 मई (शनिवार)। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयरामसर बाईपास पर देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब आसोपा धोरे के पास बनी एक कुटिया में एक साधु का शव बरामद हुआ। मृतक साधु की पहचान मणिनाथ बाबा के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र में कुटिया बनाकर रहते थे।
सेवाभावी संस्थाओं ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही शहर की अग्रणी सेवा संस्था ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सक्रिय हो गए। हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करते हुए राहत कार्यों में हाथ बंटाया।
पुलिस कर रही है जांच
सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना से हेड कांस्टेबल हरसुखराम अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुटिया का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की निगरानी में बाबा के पार्थिव देह को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
इन्होंने किया सहयोग
इस कार्य के दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, सोयेब, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, रमजान, आयुब छिपा सहित असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। पुलिस अब परिजनों की तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

0 Comments