Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'ऑपरेशन नीलकंठ' जारी; एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार; 19 साल का युवक चढ़ा हत्थे

India-1stNews



​– बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर मादक पदार्थ के खिलाफ दूसरी बड़ी स्ट्राइक; बाईपास के पास घेराबंदी कर पकड़ा तस्कर।

युवा पीढ़ी निशाने पर: मात्र 19 साल का भवानी वाल्मीकि बेच रहा था घातक नशा; पुलिस खंगाल रही है मोबाइल कॉल डिटेल्स।

सख्ती: शनिवार को 19.5 ग्राम एमडी और 7.36 लाख कैश बरामदगी के बाद अब फिर मिली सफलता।

बीकानेर, 3 मई (रविवार)। ​बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत नोखा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन सफलता हासिल की है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश और सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को घातक मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है।

बाईपास के पास पुलिस ने की घेराबंदी

नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बाईपास के पास नशे की खेप के साथ एक युवक मौजूद है। इस पर सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और भवानी वाल्मीकि (19 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.2 ग्राम एमडी बरामद हुई।

लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता

उल्लेखनीय है कि नोखा पुलिस ने शनिवार को भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.5 ग्राम एमडी, 7.36 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

नशे के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री और चैट्स खंगाल रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य उस पूरे नेटवर्क को ट्रेस करना है, जहाँ से यह घातक नशा खरीदा जा रहा है और नोखा में किन-किन युवाओं को बेचा जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा, कांस्टेबल रामेश्वर लाल बिश्नोई, तेजाराम, जेठूसिंह और बाबूलाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562