Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'अपनों' के बीच खूनी रंजिश; दो भाइयों के परिवारों ने दर्ज कराए क्रॉस केस, नाबालिग से मारपीट कर सोने की चैन छीनी

India-1stNews



​– आपसी रंजिश: दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप; दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाए मामले।

– गंभीर आरोप: नाबालिग किशोरी से मारपीट और बेहोश करने का आरोप; घर की दीवार तोड़कर सोने की चैन छीन ले गए हमलावर।

– पुलिस तफ्तीश: एएसआई राजकुमार को सौंपी गई जांच; दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी पुलिस कर रही है पड़ताल।

​बीकानेर, 3 मई (रविवार)। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीड़ी में दो भाइयों के परिवारों के बीच चल रहा विवाद शनिवार शाम को थाने पहुँच गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर धाराओं में परस्पर (Cross) मुकदमे दर्ज करवाए हैं। ताजा मामले में एक महिला ने अपने ही देवर और उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला करने और लूटपाट का आरोप लगाया है।

​शादी से लौटे तो बाड़े में बेहोश मिली बेटी

परिवादिनी रूपादेवी पत्नी जगदीश सिद्ध (निवासी रीड़ी) ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को वह अपनी भतीजी के विवाह में गांव ऊपनी गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। रात करीब 3 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो देखा कि बेटी घर में नहीं थी। तलाश करने पर वह पशुओं के बाड़े के पास बेहोशी की हालत में मिली। आरोप है कि देवर मेघनाथ, उसके बेटे जितेंद्र, पत्नी बसंती देवी और पुत्री सुलोचना ने घर की दीवार तोड़ दी और नाबालिग के साथ मारपीट कर उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए।

​अगले दिन फिर किया हमला

पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि 1 मई को सुबह करीब 11 बजे आरोपी फिर तैश में आ गए और गंदी गालियां देते हुए घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने रूपादेवी और बीच-बचाव करने आई उसकी बेटियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

​पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने रूपादेवी की रिपोर्ट पर देवर मेघनाथ सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है। गौरतलब है कि इसी घटना को लेकर आरोपी पक्ष ने भी पहले परिवादी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की सत्यता की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement