Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर पुलिस का लगातार दूसरा बड़ा वार: थार गाड़ी सहित 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स बरामद

India-1stNews



​— 24 घंटे में लगातार दूसरा बड़ा प्रहार: गंगाशहर पुलिस ने पाबू चौक पर नाकेबंदी के दौरान दबोचे नयाशहर क्षेत्र के तीन शातिर तस्कर।

शानदार थार गाड़ी भी जब्त: तस्करी और नशे की सप्लाई में प्रयुक्त हो रही लाखों रुपये की लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने लिया कब्जे में।

नयाशहर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी: विकास विश्नोई, महादेव राव और नरेंद्र डेलू को पुलिस ने दबोचा; एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज।

बीकानेर/गंगाशहर, 21 जून (रविवार)। बीकानेर जिला पुलिस द्वारा नशा माफियाओं और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चोपड़ा बाड़ी में बाबा गैंग पर चोट करने के बाद अब पुलिस टीम ने गंगाशहर के व्यस्ततम पाबू चौक पर एक लग्जरी थार गाड़ी को रोककर तीन शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.02 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल हो रही महिंद्रा थार गाड़ी को जब्त कर लिया है।

आईजी और एसपी के निर्देश पर पाबू चौक पर बिछाया गया जाल

​नशे के बढ़ते जाल को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए बीकानेर रेंज आईजी श्री ओमप्रकाश (IPS) और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा (IPS) द्वारा दिए गए कड़े आदेशों की पालना में यह कार्रवाई हुई।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन और वृत्ताधिकारी (CO) गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार (पुलिस निरीक्षक) ने विशेष टीमों का गठन किया था। यह टीमें पिछले कई दिनों से नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर गोपनीय नजर रख रही थीं। इसी दौरान रविवार (21 जून) को पाबू चौक पर एक संदिग्ध थार गाड़ी की घेराबंदी की गई।

गिरफ्तार तस्कर

​थार गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 2 ग्राम और 2 मिलीग्राम (2.02 ग्राम) अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसके बाद गाड़ी में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

  1. विकास पुत्र अमराराम जाति विश्नोई (डेलू), उम्र 26 वर्ष, निवासी— जम्भेश्वर नगर, फूलनाथ तालाब, पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर।
  2. महादेव पुत्र शांतिलाल जाति राव (भाट), उम्र 19 वर्ष, निवासी— प्रेम निवास भवन, नत्थूसर बास, पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर।
  3. नरेंद्र डेलू पुत्र अमराराम विश्नोई (डेलू), उम्र 22 वर्ष, निवासी— जम्भेश्वर नगर, फूलनाथ तालाब, पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर।

(नोट: गिरफ्तार आरोपियों में विकास और नरेंद्र डेलू दोनों सगे भाई हैं, जो नयाशहर इलाके से आकर गंगाशहर क्षेत्र में ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में थे।)

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू, टीम में इन जांबाजों की रही भूमिका

​गंगाशहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि नयाशहर के रहने वाले ये तस्कर इतनी कीमती एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और पाबू चौक के आस-पास किन स्थानीय सप्लायरों या युवाओं को यह खेप बेची जानी थी।

​इस पूरी घेराबंदी और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली गंगाशहर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (SI) हेतराम, हेड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल दिनेश  और कांस्टेबल चालक शिवराम शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments